घर से टहलने निकला अध्यापक नहीं लौटा घर, पुलिस जांच में जुटी

@ पवन कुमार पाण्डेय..
मधुबन ।स्थानीय थाना क्षेत्र के कटघरा महलू निवासी एक अध्यापक सुबह टहलना निकला था लेकिन देर सामने घर नहीं पहुंचा । परिजनों के खोजबीन के दौरान उन्दुरा तिराहे के समीप अध्यापक का चप्पल एवं छड़ी मिलने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करतें हुए खोजबीन की कार्रवाई और तेज कर दिया ।घटना की जानकारी के बाद मौके पर सीओ उमाशंकर उत्तम एवं प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे रहें ।46 वर्षीय राजेश कुमार राय पुत्र अशोक कुमार राय प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर ब्लाक संसाधन केन्द्र दोहरीघाट पर सहायक अध्यापक थे । नित्य की भांति गुरूवार सुबह घर से करीब 4.30 से 5 बजे के बीच टहलने के लिए निकले थे । जब देर सुबह घर नहीं पहुंचे तो घर वालों ने खोजबीन शुरू कर दिया । इस दौरान उन्दुरा के समीप राजेश राय का चप्पल एवं छड़ी पाई गई । तथा सड़क पर खून के निशान देखें गए । इसके उपरांत परिवार के लोगों ने सड़क दुर्घटना की आशंका से मधुबन एवं आसपास के अस्पतालों में खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला । घटना की जानकारी पुलिस को होते ही सीओ उमाशंकर उत्तम एवं प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया । देर साम तक गायब अध्यापक का पता नहीं चलने से परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर आहत है । गायब अध्यापक की दो बेटियां एवं पत्नी रेनू राय का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है ।


