सपा मुखिया अखिलेश यादव को गाली देने के मामले में दी तहरीर

घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरईपार मलिक निवासी एवं लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामसमुझ यादव की तहरीर पर पकड़ी निवासी अभिषेक सिंह के विरुद्ध सोशल मीडिया पर गाली देने के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
घोसी नगर से सटे बरईपार मलिक निवासी एवं लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामसमुझ यादव द्वारा घोसी कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमें के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी अभिषेक सिंह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सोशल मीडिया के माध्यम से गाली दे रहे हैं। जिसके आधार पर घोसी कोतवाली पुलिस ने धारा 505 (2)एवं 67 आईटी एक्ट के तहत अभिषेक सिंह के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है।

