उत्तर प्रदेश

कैम्पियरगंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कौशल कुमार सिंह ने किया नामांकन

@ विजय कुमार गुप्ता…

लखनऊ-गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कौशल कुमार सिंह ने नामांकन किया। कौशल कुमार सिंह छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे।इतना ही नहीं महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के अध्यक्ष भी रहे साथ ही गोरखपुर विवि की राजनीति में भी दबदबा रहा है।आम आदमी पार्टी से जुड़कर वो हमेशा सामाजिक मुद्दों के साथ गरीबों के हितों की बात को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। कौशल किशोर के चाचा रविन्द्र सिंह भी विधायक रहे हैं और चाची गौरी देवी चार बार विधायक रह चुकी हैं।

आपको बता दें कि कौशल किशोर सिंह के मुकाबले सपा ने अभिनेत्री काजल निषाद को टिकट दिया है। वर्तमान बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह भी मैदान में हैं।काजल निषाद पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. साल 2012 में काजल ने राजनीति में कदम रखा था।

कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3 लाख 40 हजार मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 90 हजार पुरूष और 1 लाख 50 हजार महिला मतदाता हैं।ज‍िसमें ठाकुर मतदाताओं की संख्‍या अध‍िक है. इसके बाद ओबीसी और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्‍या इस सीट पर अध‍िक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *