अपना जिला

समाजसेवी ने प्रशासन को दिखाया आइना, निराश्रित दिव्यांग को दिया ट्राई साइकिल

@ पवन कुमार पाण्डेय…

मधुबन । मां बाप का साया उठने के बाद अपने दो बहनों की शादी एवं लोगों से भिक्षाटन कर जीवन व्यतीत करनें वालें दोनों पैरों से विकलांग युवक को ढिलई फिरोजपुर निवासी कमालुद्दीन उस्मानी ने ट्राई साइकिल देकर आगें भी मदद का भरोसा दिया है । नगर पंचायत के खीरीकोठा निवासी विनोद राजभर पुत्र स्व.हरिनाथ राजभर जो दोनों पैरों से विकलांग है । इसके माता पिता दोनों पांच साल पूर्व आर्थिक तंगी को झेलते हुए भगवान को प्यारे हो गए । इसके उपरांत विनोद के कंधों पर दो बहनों की शादी एवं एक छोटे भाई के परवरिश का बोझ आ गया । भूमि हीन निर्धन उसके बाद दोनों पैरों से विकलांग बावजूद विनोद ने दोनों बहनों की शादी कर दिया । इसके बाद भाई के परवरिश एवं अपने जीविकोपार्जन के लिए भिक्षाटन करता था । इसी बीच समाजसेवी भावना रखनें वालें हिन्दुस्तान अखबार के पत्रकार पवन कुमार पाण्डेय विनोद के दैनिय स्थिति से रूबरू हुए तथा इसकी व्यथा को समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी को बताया इसके उपरांत उन्होंने ट्राई साइकिल देने का निर्णय के साथ ही आवश्यकता अनुसार हर संभव मदद करनें का निर्णय लिया । इसके बाद हिन्दुस्तान संवाददाता पवन कुमार पाण्डेय के माध्यम से दोनों पैरों से विकलांग विनोद राजभर को ट्राई साइकिल भेंट किया है । ट्राई साइकिल पाते ही विकलांग विनोद एवं इसके छोटे भाई सामू के चेहरे पर खुशी झलकने लगा । तथा समाज सेवी कमालुद्दीन उस्मानी एवं पवन कुमार पाण्डेय को स्नेहिल साधुवाद ज्ञापित किया । बता दे कि सरकार निराश्रितो एवं गरीब ,विकलांगो आदि को प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित करनें का फरमान जारी किया है । बावजूद नगर पंचायत के खीरीकोठा निवासी विनोद को न तो प्रधानमंत्री आवास दिया गया नहीं कोई अन्य सुविधाएं ।यह संबंधित विभाग पर सवालिया निशाना लगा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *