कल जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र

@ विजय कुमार गुप्ता…
लखनऊ-8 फरवरी को भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। ये संकल्प पत्र पहले 6 फरवरी को जारी होने वाला था, लेकिन सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से ये कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 फरवरी को गोरखपुर से नामांकन करने के बाद कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर इस चुनाव में उतर रही है।
यूपी में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में
मतदान होगा।यूपी में 10, 14 , 20, 23, 27 फरवरी,
3 मार्च और 7 मार्च को होना है।
मतगणना और परिणामों की घोषणा 10 मार्च को घोषित होगी।

