विधानसभा चुनाव 2022

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से भाजपा ने नहीं जारी की चुनावी घोषणा पत्र

@ विजय कुमार गुप्ता…

लखनऊ-यूपी विधानसभा चुनाव शुरू होने से ठीक चार दिन पहले भाजपा आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने वाली थी लेकिन सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से ये कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लता जी के निधन के कारण आज घोषणा पत्र 2022 कार्यक्रम स्थगित किया गया है। अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। जबकि बाकी राजनीतिक कार्यक्रम यथावत रहेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव मौर्य मौजूद रहे।

आप को बता दें कि ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ को जारी करने का समय सुबह सवा दस बजे निर्धारित था।लेकिन ये कार्यक्रम स्थगित कर दी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 फरवरी को गोरखपुर से नामांकन करने के बाद कहा कि
उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर इस चुनाव में उतर रही है।

यूपी में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा।यूपी में 10, 14 , 20, 23, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को होना है। मतगणना और परिणामों की घोषणा 10 मार्च को घोषित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *