AIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी पर फायरिंग घटना की मऊ में निन्दा

नदवासराय/मऊ। एमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुसुद्दीन ओवैसी पर हुई फायरिंग की घटना से नाराज स्थानीय क्षेत्र स्थित नदवासराय बाजार में एमआईएम कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं बैठक कर फायरिंग की घटना की पुरजोर निन्दा किया। इस उपरांत राजेश चौहान, आलम शमशाद सहित सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग एवं केन्द्र सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द फायरिंग करने वाले और घटना के सामिल साजिश कर्ता की जांच कराकर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करे बैठक में विधानसभा अध्यक्ष मुहम्मद तारीख सेक्टर अध्यक्ष माजिद खान एकराम सेराज अहमद बेचू चौहान जवाहर विनय जैसिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

