मऊ! दिशा ITI पर मारुति कंपनी गुजरात द्वारा कैंपस प्लेसमेंट

मधुबन। दिशा आईटीआई खीरी कोठा मधुबन मऊ पर मारुति कंपनी गुजरात द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का कार्यक्रम किया गया । जिसमें 184 बच्चों ने भाग लिया और फाइनल इंटरव्यू में 163 बच्चों का चयन हुआ। इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में दिशा आईटीआई के छात्रों के साथ साथ अन्य विद्यालयों के छात्र भी उपस्थित रहे। कंपनी द्वारा निर्धारित वेतनमान के साथ साथ यूनिफॉर्म, कैंटीन, मेडिकल, बीमा तथा ट्रांसपोर्ट की भी व्यवस्था दी जाती है इस कंपनी के एच आर द्वारा 4 फरवरी को रजिस्ट्रेशन एवं साक्षात्कार का कार्य किया गया 5 फरवरी को सफल छात्रों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इन छात्रों को 15 फरवरी से 28 फरवरी के बीच में कंपनी पहुंच कर ज्वाइन करना होगा। उपरोक्त सारी जानकारी विद्यालय के प्रबंधक डॉ प्रेम भूषण पांडेय ने दिया। इस कार्यक्रम में लावा कंपनी के एचआर हेमंत गंगवार और सुनील गुप्ता द्वारा सफल छात्रों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अनुदेशक प्रभात कुमार तिवारी, अमित कुमार, बबलू कुमार अनुपम तिवारी लाल बहादुर गौतम ग्राम प्रधान नेवादा गोपालपुर सहित अन्य उपस्थित थे। सफल छात्रों को विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रेम भूषण पांडेय द्वारा उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।


