उत्तर प्रदेश

दो खाते से जालसाजों 09 लाख 19 हजार रुपये निकाले

लखनऊ। राजधानी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर जालसाजों ने खातों से लाखों रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आलमबाग के  कैलाशपुरी स्थित अहमद नगर निवासी सैन्यकर्मी राजू कुमार सिंह का बचत  खाता एसबीआई में है। उन्होंने बताया कि बीते 22 जनवरी को क्रेडिट कार्ड  ब्लॉक कराने के लिए गूगल पर एसबीआई के क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर का नम्बर लेकर कॉल की। कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर एक काल आयी। जालसाज ने खुद को बैंककर्मी बता एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया। इसके बाद बातों ही बातों में खाते की पूरी डिटेल ले ली। कुछ ही देर में खाते से आठ लाख 90 हजार रुपये निकल गए। वहीं गोमतीनगर के विवेकखण्ड-2 निवासी केशव यादव के डेबिट कार्ड का जालसाज ने क्लोन बनाकर खाते से 29 हजार रुपये पार कर दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *