पुण्य स्मरण

थाने मे मौन रख शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

@ पवन कुमार पाण्डेययं
मधुबन । भारत के स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों को न्यौछावर करनें वालें अमर शहीदों की स्मृति में रविवार को थाना प्रभारी शौरभ राय के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने 11 बजे से दो मिनट का मौन रखते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया । इससे पूर्व 10.59 बजे से 11 बजे तक शायरन बजा पुनः 11.02 बजे से 11.03 बजे तक क्लियर शायरन बजाया गया । साथ ही खण्ड विकास अधिकारी कमलाकर पाण्डेय ब्लाक सभागार , नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया एवं ईओ मुकेश कुमार चौधरी ,उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने नेतृत्व में तहसील सभागार ,सीएचसी अधीक्षक डा.राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सीएचसी फतहपुर सभागार आदि में भी दो मिनट का मौन रखते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *