मऊ में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

घोसी/मऊ। कोतवाली पुलिस ने सरायलखन्सी थाने क्षेत्र के अहिरौली हथिनी गाँव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध धोखाखड़ी करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है।
मऊ जिले के सरायलखन्सी थाने अंतर्गत अहिरौली हथिनी गाँव निवासी छबिनाथ यादव पुत्र विशुनी के पुत्र दीपक यादव से ससुराल के माध्यम से परिचित होने के कारण बेरोजगार होने का फायदा उठाते हुए विदेश सऊदी भेजने के नाम पर कई बार में 75000 रुपये (पचहत्तर हज़ार रुपये) ले लिये और अप्रैल माह में मुंबई ले गया ।इसके बाद पुनः एक माह में बुलाकर सऊदी भेजने को कहा परन्तु न तो सऊदी ही भेजा ,न पैसे ही वापस किया। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है।

