अपना जिला

मऊ में माल वाहक रविवार को इन रास्तों का ना करें प्रयोग, टेट परीक्षा की वजह से रहेगा बाधित

मऊ। जनपद की यातायात पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 23 जनवरी 2022 को टेट परीक्षा होने की वजह से जनपद के मुख्य मार्गो से नगर को जोड़ने वाले मार्ग में माल ढोनें वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित व डायवर्जन किया है। कृपया माल वाहक के मालिक व ड्राइवर इस रूट पर अपने वाहनों को कतई न ले जाएं। पुलिस प्रशासन ने ऐसा कैट परीक्षा को संपन्न कराने व परीक्षार्थियों के सहूलियत के लिए किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि दिनांक 23.01.2022 दिन रविवार को जनपद मऊ के नगर क्षेत्र मे विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियो मे प्रातः 10.00 बजे से 12.30 बजे तक मे कुल 16 परीक्षा केन्द्रो तथा द्वितीय पाली 14.30 से 17.00 बजे तक मे कुल 10 परीक्षा केन्द्रो पर T.E.T परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसमे जनपद एवं पड़ोसी जनपदो से भारी संख्या में परीक्षार्थियो के आवागमन के दृष्टिगत प्रातः 07.00 बजे से सायं 18.00 बजे तक।

निम्न विवरण के अनुसार वाहनो का डायवर्जन/रोक लागू किया गया है…
1- अदरी मोड से किसी भी प्रकार के माल वाहक वाहन को बलिया मोड की तरफ नही आने दिया जायेगा।
2- डांडी मोड से किसी भी प्रकार के माल वाहक वाहन को बलिया मोड की तरफ नही आने दिया जायेगा।
3- मतलूपुर मोड़ से किसी भी प्रकार के माल वाहक वाहन को शहरकी तरफ नही आने दिया जायेगा।
4- सलहाबाद मोड़़ रेलवे क्रासिंग से किसी भी प्रकार के माल वाहक वाहन को शहर की तरफ नही आने दिया जायेगा।
5- बढुवा गोदाम से किसी भी प्रकार के माल वाहक वाहन को सरायलखंसी थाने की तरफ नही आने दिया जायेगा।
6- मुसरदह मोड़ से किसी भी प्रकार के माल वाहक वाहन को भीटी की तरफ नही आने दिया जायेगा।
उक्त रोके गये वाहनो को विभिन्न वैकल्पिक मार्गो पर डायवर्ट किया जायेगा। विकल्प न होने की स्थिती पर वही पर खड़ा करा दिया जायेगा।

इसके अतिरिक्त थाना हलधरपुर , थाना मुहम्मदाबाद, थाना कोपागंज, थाना घोसी क्षेत्र से भारी माल वाहक वाहनो का डायवर्जन किया जायेगा ताकि परीक्षार्थियो के आवागमन मे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *