अखिलेश को एक और झटका, अब नितिन अग्रवाल BJP में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच दल बदल का खेल जारी है। अब यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी और विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा दे दिया दिया है.

नितिन अग्रवाल हरदोई सदर से विधायक हैं। अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
नितिन अग्रवाल सपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल के बेटे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल हुए थे.
