मऊ कलेक्ट्रेट में तैनात बाबू को डीएम ने किया निलंबित

■ कार्य मे लापरवाही, भ्रामक आख्या, गलत सूचना प्रस्तुत करने के आरोप में हुई कार्यवाही
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने ग्राम सभा रणवीरपुर में ग्राम सभा की संपत्ति में हेरा फेरी कर सरकार, ग्रामसभा को भारी क्षति पहुंचाने एवं शिकायतकर्ता को समय से सूचना उपलब्ध न कराने के गंभीर आरोप में कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार में तैनात आर.आर.के पटल के बाबू को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने यह कार्यवाही शिकायकर्ता सुनील कुमार सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह, निवासी ग्राम-राणवीरपुर तहसील-सदर जनपद मऊ की शिकायत, ग्राम राणवीरपुर के ग्राम सभा की सम्पत्ति में हेरा-फेरी कर सरकार/ग्रामसभा को भारी क्षति पहुँचाने के बात पर की। इस सम्बन्ध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में जनहित याचिका भी दायर की गयी है। उपरोक्त के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार में आर.आर.के पटल पर तैनात श्याम कुमार के द्वारा कार्य में लापरवाही, ससमय आवेदक को अभिलेख उपलब्ध न कराने, भ्रामक आख्या प्रस्तुत करने, गलत सूचना प्रस्तुत करने एवं विलम्ब से उच्च न्यायालय के प्रकरण को प्रस्तुत करने के आरोप में जिलाधिकारी अरूण कुमार द्वारा श्याम कुमार, आर. आर. के. कलेक्ट्रेट, मऊ को निलंबित कर की गई। साथ ही श्याम कुमार,आर. आर. के. कलेक्ट्रेट, मऊ को निलम्बन अवधि में संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट, मऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस विभागीय कार्यवाही में नगर मजिस्ट्रेट, मऊ को जॉच अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह भी निर्देशित किया गया है कि आरोप-पत्र तैयार कर उसका अनुमोदन जिलाधिकारी द्वारा कराना सुनिश्चित करें।

