अपना जिला

पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार

रानीपुर/मऊ। इंसान कभी इस कदर आपा खो देता है कि वह मामूली सी बात पर ऐसी हरकत कर जाता है कि उसके द्वारा की गई गलती की भरपाई नहीं हो सकती। इसलिए बड़े बुजुर्ग कहते हैं गुस्से में कोई काम नहीं करना चाहिए हमेशा धैर्य से आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन गुस्से में वहशी बना इन्सान ऐसा कहां सोचता है।

बुधवार की दोपहर मऊ जनपद में ऐसा ही कुछ घटना घटी की सोचने का वक्त ही नहीं मिला और गुस्से में इंसान द्वारा घटी घटना के बाद वह लाश के पास बैठकर शांति से सब कुछ निहार रहा था। तो इसका यही मतलब साफ है कि यह घटना उसने आपा खोने के बाद किया होगा, वर्ना हत्या करने की नियत से आया हुआ इंसान हत्या करने के बाद आराम से बैठकर लाश नहीं निहारता। लेकिन कहावत है कि जब चिड़ियों ने चुग खेत लिया तो पछताए का होत है।

मामला है मऊ जनपद के रानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा पलिया की। पुलिस के अनुसार गांव की प्रमिला पुत्री सोमारी देवी की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व जनपद के ही हलधरपुर थाना क्षेत्र के इशहतपुर गांव निवासी सुनील के साथ हुई थी। प्रमिला अपने तीन बच्चों के साथ चार माह पूर्व मायके में बुजुर्ग मां की सेवा सत्कार के लिए आई थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुनील के ससुराल पलिया पहुंचते ही पत्नी घर के बाहर हैण्डपम्प पर कपड़ा धोते मिल गई। कोई कुछ समझ पाता कि पति पत्नी आपस में विवाद कर लिए। अचानक बात बढ़ने पर सुनील पत्नी को मारने पीटने पर अमादा हो गया तथा वे गुस्से में आकर पास में रखे फावड़े को उठा लिया, प्रमिला अपना बीच बचाव कर पाती तब तक सुनील ने ताबड़तोड प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। सबसे बड़ी चौकाने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद सुनील बड़े आराम से वहीं बैठा रहा। उधर हत्या की खबर गांव सहित आसपास गांव में आग की तरह फैल गई। उधर महिला की हत्या की सूचना पर एएसपी, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह, एसओ रानीपुर बृजमोहन सरोज पुलिस व दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में सीओ ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू विवाद है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। घटना जिस समय हुई मृतका की मां सोमारी देवी किसी काम से घर से बाहर गई थी। घटना के समय मृतका की बड़ी बेटी रोशनी और उसका पुत्र शुभम घर में मौजूद था। पिता के आने की आहट पाकर रोशनी घर के बाहर निकली थी, लेकिन पिता के उग्र रूप को देखकर वह सहम गई। इसी बीच उसके माता-पिता में विवाद के बाद यह घटना हो गई। घटना से रोशनी सिहर गई है।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घरेलू विवाद से नाराज पति ने अपने ससुराल में पत्नी के सिर में फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति घटनास्थल पर ही बैठा रहा। बुधवार दोपहर हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना के सीओ और रानीपुर थाने के एसओ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया ग्राम पंचायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *