मऊ में शांति भंग की आशंका में कुल 11 व्यक्ति गिरफ्तार

मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा दिनांक 19.01.2022 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान, थाना कोपागंज पुलिस द्वारा अभय सिंह, सुशील व उज्वल सिंह निवासीगण धवरियासाथ थाना कोपागंज, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रईस अहमद व अरशद जमाल निवासीगण पठानटोला थाना कोतवाली, थाना मधुबन पुलिस द्वारा धीरज कुमार, निवासी गजियापुर, बृजेश व सत्यम गुप्ता निवासीगण सिसवा थाना मधुबन, थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा हरिकेश निवासी भार व शिवचंद निवासी सिकटिया थाना सरायलखंसी व थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा सहाबुद्दीन निवासी आदर्श नगर थाना मुहम्मदाबाद मऊ को शांति भंग की आशंका में धारा 151 सीआरपीसी के अर्न्तगत गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
