गोरखपुर के सांसद रवि किशन का गाने का जवाब गाने से दिया इस भोजपुरी सिंगर ने

■ ‘यूपी में सब बा’ बनाम यूपी में का बा ?
रवि किशन को नेहा सिंह राठौर ने दिया टक्कर
@ विजय कुमार गुप्ता लखनऊ से…
लखनऊ-यूपी विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। इस लड़ाई में भोजपुरी गाने की तगड़ी टक्कर हुई है। कुछ दिन पहले गोरखपुर से भाजपा सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन के ‘यूपी में सब बा’ गाने को सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिलीज किया था।
इस गाने में कहा गया है-
जे कबो ना रहल , ऊ अब बा
यूपी में सब बा।
नल से पानी बा
विकास के कहानी बा
जेवर एयरपोर्ट बा
जनता के सपोर्ट बा
जे कबो ना रहल , ऊ अब बा
यूपी में सब बा।
इस वीडियो को भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया हेड अमित मालवीय ने भी ट्वीट किया है। 5 मिनट के इस वीडियो को 5 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है ।
इसके जवाब में भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने ‘यूपी में का बा’ गाना रिलीज करके तगड़ा जवाब दिया है।
अरे यूपी में का बा
यूपी में बेरोजगार और मंहगाई के मार बा
किसान सांड से परेशान बा
और किसानों पर चढ़त थार बा
जनता बाबा से एकदम त्रस्त बा
ऐही खातिर 10 मार्च के बदलाव बा और का बा?
इतना ही नहीं नेहा राठौर ने अपने गाने में अपने गाने में लखीमपुर खीरी कांड, थरस कांड जैसी घटनाओं का जिक्र किया है
नेहा के इस गाने को 2 लाख 56 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर का कोई राजनीतिक कद नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में उनके भोजपुरी गानों ने तहलका मचा रखा है। वहीं रवि किशन भी बड़े पर्दे पर मशहूर हस्ति हैं। उनके दर्शक उनके स्टाइल के दीवाने हैं।

