दिल्ली की सड़कों पर पहली इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुवात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में दिल्ली की सड़कों पर पहली इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुवात की, उन्होंने फीता काटाकर और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाद में केजरीवाल ने सभी दिल्लीवासियों को बधाई दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज से दिल्ली की सड़कों पर पहली इलेक्ट्रिक बस चलनी शुरू हो गई है। DTC के बेड़े में जल्द ही 300 इलेक्ट्रिक बसें जुड़ेंगी।

आप भी अपने वाहन को इलेक्ट्रिक में स्विच कर प्रदूषण के ख़िलाफ़ इस जंग में अपना योगदान ज़रूर दें।
