लाल टोपी पहन “दारा” हुए सपाई, अखिलेश ने कहा हम हुए और “मजबूत”


पूर्व मंत्री वह मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा से विधायक दारा सिंह चौहान कल समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में बकायदे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने सर पर लाल टोपी पहन अखिलेश यादव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त किया तथा कहा कि 2022 अखिलेश का है और सिर्फ अखिलेश का है। श्री चौहान 12 जनवरी को कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिए थे।
भाजपा से सपा में आने के बाद दारा के प्रति अखिलेश यादव ने कहा कि पहले संजय सिंह चौहान हमारे पास थे, अब तो दारा सिंह चौहान भी आ गये हैं। अब तो पूरा चौहान हमारे साथ आ गया है। श्री यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश चौहान, पूर्व प्रत्याशी मोहन चौहान, भाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सूर्यनाथ, अपना दल के विधायक आरके वर्मा सहित तमाम नेताओं का समाजवादी पार्टी में स्वागत है।
समाजवादी रंग में रंगने के बाद दारा सिंह चौहान ने सर पर जब लाल टोपी लगाई तो उनके चेहरे से जो कुटिल मुस्कान आ रही थी वह यह यही कह रही थी कि वह अपने फैसले से बेहद खुश हैं तथा उन्हें भरोसा है की अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी का दामन थामने के बाद पूर्वांचल में ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में दारा सिंह चौहान की जिम्मेदारी बढ़ गई है। दारा सिंह चौहान ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा झूठा है। 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तब सबका साथ सबका विकास का नारा दिया गया था लेकिन कालांतर में साथ तो सबका लिया गया मगर विकास कुछ लोगों का हुआ। इस प्रदेश में चंद लोगों का विकास हुआ और बाकी लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।


