उत्तर प्रदेश

मधुबन से कमलेश द्विवेदी व घोसी से पंकज भारती को मिला AAP का टिकट, आप से 150 प्रत्याशियों की सूची जारी

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के इंचार्ज सांसद संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के अनुमोदन पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने 150 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें अन्य दल जहां अपने पार्टी में दलबदलू को तवज्जो दे रहे हैं वही आम आदमी पार्टी ने अपने सूची में पढ़े लिखे लोगों को टिकट दे एक नई परिपाटी की शुरुआत की है।

मऊ के दो विधानसभा की सीटों पर अभी प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है, जिसमें मधुबन से कमलेश द्विवेदी व घोसी से पंकज भारती का नाम शामिल है।

आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 8 MBA, 38 पोस्ट ग्रेजुएट, 4 डॉक्टर, 8 पीएचडी और 7 इंजीनियर को भी शामिल किया है। इसके अलावा 8 बीएड, 39 ग्रेजुएट, 6 डिप्लोमाधारी है। वहीं जातियों की बात करें तो 55 ओबीसी उम्मीदवार, 31 अनसूचित जाति, 14 मुस्लिम, 6 कायस्थ और 36 ब्राह्मण उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *