हरिद्वार राय बने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के पैनल अधिवक्ता

मऊ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, दीवानी न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हरिद्वार राय को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न दलों के नेताओं आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है और बधाई दी है।

