बात सेहत की

रेलवे ने अपने कर्मचारियों को लगवाया कोविड का बूस्टर डोज

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल चिकित्सालय मंगलवार से आरम्भ हुआ कोविड वैक्सीनशन का प्रीकॉशनरी डोज।
वाराणसी मंडल के हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्करों एवं 60 वर्ष से ऊपर के डिपेंडेंट एवं सेवानिर्वृत्त कुल 60 लोगों को लगाई गई वैक्सीन की प्रीकॉशनरी डोज़ ।
आज पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय वाराणसी में 26 हेल्थ केयर वर्कर्स,फ्रन्ट लाइन वर्करों में रेलवे सुरक्षा बल के 22 जवानों, 06 फ्रन्ट लाइन कर्मचारियों,03 सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं 03 डिपेंडेंट लोगों को वैक्सीन की प्रीकॉशनरी डोज दी गयी।
ज्ञातव्य हो वैक्सीन की दूसरी डोज़ के नौ माह के अंतराल के बाद ही लगेगी प्रीकॉशनरी डोज़। रविवार से ही प्रिकॉशनरी डोज की स्लॉट बुकिंग आरम्भ हो चुकी है , जिसमें वैक्सीन लगवाने योग्य व्यक्ति स्लॉट बुक कर अथवा ऑन दी स्पॉट भी करा सकते हैं टीकाकरण।
हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्करों एवं 60 वर्ष से ऊपर के पूर्व से गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों की सुविधा अनुसार ऑनलाइन और ऑनस्पॉट की सुविधा दी गयी है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने अपील की है की वैक्सीन लगवाने हेतु योग्य व्यक्ति मंडल चिकित्सालय में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर आकर अपना टीकाकरण अवश्य कराएं और कोरोनॉ के विरुद्ध लड़ाई में सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *