अपना जिला

आचार संहिता लगते ही घोसी में पालिका कर्मियों ने नेताजी लोगों का पोस्टर नोचा

@रूपेन्द्र भारती घोसी से…

घोसी/मऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2022 के चुनावी आचार संहिता लगते ही घोसी कस्बे में जगह जगह लगे नेताजी लोगों के नए साल की बधाई आदि का बड़ा बड़ा पोस्टर और होर्डिंग घोसी पालिका के कर्मियों ने नोच कर पालिका के गाड़ी में भर दिया। आदर्श नगर पंचायत घोसी के कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में घोसी नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में लगाये गये राजनैतिक दलों के बैनर व पोस्टरों को एक अभियान के तहत हटाकर अपने कब्जे में ले लिये।
चुनावा आयोग के द्वारा आचार संहिता लागू होते ही घोसी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव ने आदर्श नगर पंचायत घोसी के कर्मचारियों के साथ बस स्टेशन, तहसील ,रेलवे स्टेशन, सीताकुंड, ब्लाक मुख्यालय ,सिनेमा हाल ,मझवारा मोड़ ,बड़ागाँव सहित अन्य स्थानों पर लगाये गये राजनैतिक दलों के बैनर और पोस्टरों को एक अभियान के तहत हटाकर अपने कब्जे में ले लिये।इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव, अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार, रमाकांत चौहान, विमलेश कुमार अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *