दो बच्चों के बाप ने युवती को फंसा बनाया अश्लील वीडियो, FIR पंहुचा जेल

चिरैयाकोट/मऊ। दो बच्चों के बाप को एक युवती को अपने जाल में फंसा कर उसका अश्लीलता टाइप का फोटो अपने मोबाइल में कैप्चर कर, उसके सगे संबंधियों को भेजना तथा युवती को ब्लैकमेल और परेशान करना तथा उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने का प्रयास करना काफी महंगा पड़ा। युवती ने परेशान होकर उक्त शादीशुदा पुरुष के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
बताते चलें कि चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को
आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगांव निवासी विवाहित व दो बच्चों का पिता सिकंदर सरोज पुत्र रामदरश अपने चिरैयाकोट क्षेत्र के एक गांव मे रिश्तेदारी में आना-जाना था। इसी दौरान उसने गांव कि एक 20 वर्षिय युवती को बरगालाकर अपने प्रेम जाल मे फंसा कर उसके साथ कुछ अश्लिल फोटो मोबाइल मे खींच लिया। उसके बाद वे युवती को फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा तथा शारिरिक सम्बंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। और धमकी भी देता रहा। आरोपी ने अपने मकसद मे नाकाम होने पर तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बावजूद भी आरोपी नवबर्ष के दिन अचानक युवती के घर पहुंच गया और मौका देख युवती के साथ छेड़खानी करने की कोशिश किया और मारने पीटने की धमकी देने लगा। जिससे भयभीत होकर युवती चिरैयाकोट थाने मे पहुंच कर आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर न्याय की मांग की। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने घटना कि गम्भीरता को देखते हुए प्रकरण कि जांच पड़ताल करके आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने पीडिता कि ओर मिली नामजद तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 354 (ख ) आईपीसी व 67 आईटी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शुक्रवार की प्रातः मुखबिर सूचना के जरिए मनाजीत बाइपास के पास आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेजकर आवश्यक कार्यवाही की है।

