मऊ में कार ने बाइक को मारी टक्कर, घायल

चिरैयाकोट/मऊ। क्षेत्र के मीडिल स्कूल के समीप आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम मोटरसाइकिल और कार के आमने सामने टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया जबकि कार सड़क किनारे खन्ता में पलट गई। घटना में सभी बाल बाल बच गये।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर निवासी लिल्ली पुत्र छन्नू 20 वर्ष शुक्रवार कि शाम अपनी चाची तहिरा 55 साल को बाइक से लेकर चिरैयाकोट बाजार से घर जा रहा था। इसी दौरान आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग पर मीडिल स्कूल के समीप सामने से तेज गति मे आ रही अर्टिका कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते गिरकर बाइक सवार घायल हो गए।जबकि टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खन्ता मे जा गिरी।परन्तु भगवान का शुक्र था कि उसमें सवार एक मात्र चालक कृष्ण कुमार पुत्र प्रेमशंकर ग्राम जमनिया गाजीपुर बाल बाल बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की।

