अपना जिला

सहारा और पल्स के निवेशकों का जमा धन वापस दिलाने के लिए प्रशासन को दिया ज्ञापन

( रूपेन्द्र भारती )

घोसी/मऊ। कांग्रेस कमेटी घोसी के कार्यकर्त्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व विधायक नसीम अहमद व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राजमंगल यादव के नेतृत्व में घोसी तहसील पंहुच कर प्रभारी तहसीलदार/नायब तहसीलदार राघवेशमणि त्रिपाठी को सात सूत्रीय माँग पत्र सौंपकर सहारा एवं पल्स कम्पनी में निवेशकों के जमा पैसों को वापस कराने का माँग किया। जिसपर प्रभारी तहसीलदार/नायब तहसीलदार राघवेशमणि त्रिपाठी ने माँग पत्र प्राप्त करते हुए उचित कार्यवाही का अश्वासन दिया ।
प्रभारी तहसीलदार/नायब तहसीलदार राघवेशमणि त्रिपाठी को सौंपे गये माँग के अनुसार सहारा एवं पल्स कम्पनी में निवेशकों ने आरडी एवं एफडी जमा किये थे। जिसको लेकर सेबी ने अवैध करार दे दिया। इन निवेशकों के जमा पैसों का रिकार्ड एवं पावती रसीद के अनुसार सरकार गरीबों का पैसा वापस करने की व्यवस्था करें। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कम्पनियों ने पैसों का निवेश प्लाटिग एवं हाऊसिंग के लिए किया था तो उन प्लटो को जब्त क्यों नहीं किया गया ।इस प्रकार से कांग्रेसियों ने निवेशकों के पैसे वापस कराने का माँग किया। जिस पर प्रभारी तहसीलदार/नायब तहसीलदार राघवेशमणि त्रिपाठी ने नियमानुसार कार्रवाई का अश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राजमंगल यादव,पूर्व विधायक नसीम अहमद, शिखा चौहान, शशि चौहान, स्वामीनाथन राय, धर्मेंद्र कुमार, सम्पत मौर्य, एचसी दुर्गेडकर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *