अपना जिला

PM मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की चूक के विरोध में BJP व VHP के कार्यकर्ताओं ने CM चन्नी का पुतला फूंका

मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित पुरानी तहसील चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद, भाजपा के कार्यकर्ताओं पंजाब में प्रधानमंत्री के यात्रा के समय पंजाब सरकार व प्रशासन की घोर लापरवाही और चूक को लेकर पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंक और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब सरकार का यह कायराना तरीका बिल्कुल गलत और निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि अपने देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की इतनी बड़ी चूक यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के साथ कांग्रेस का षड्यंत्र है जिससे भारत की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता बहुत अच्छे थे समझ रहे हैं। जिस तरह 1984 में निर्मम हत्या की तरह सुनियोजित तरीके से खालिस्तानी व पंजाब सरकार ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की इसे लेकर मऊ जनपद में काफी आक्रोश माहौल है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, रामकृष्ण भारद्वाज, भाजपा सभासद राकेश कुमार तिवारी, विधि प्रकोष्ठ के सहसंयोजक उत्तम सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आत्मा प्रकाश पांडे मोनू, विहिप के भाजपा नेता सुनील दुबे सोनू, मनोज जायसवाल, रविकांत सिंह, सोनू सिंह, धीरज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *