भाजपा नेता व सभासदों ने गरीब, असहाय, मजबूर, लोगों को कंबल बांटा

( रुपेन्द्र भारती )
घोसी/मऊ। आदर्श नगर पंचायत घोसी के बड़ागाँव उत्तरी के मनोनीत सभासद श्रीमती रानी चौधरी एवं सभासद विनोद भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी के ज़िला मंत्री आनंद कुमार चौधरी की उपस्थिति में शुक्रवार को गरीब, असहाय, मजबूर, लोगों को ठंड से राहत के लिए ऊलेन/गर्म वस्त्र का वितरण करते हुए लोगों से अपील किया वे गरीबों, असहायों एवं मजबूरों की मदद करने के लिए सक्षम लोग आगे आये और उनकी मदद करें ।
मुख्य अथिति भाजपा ज़िला मंत्री आनंद कुमार चौधरी ने कहाकि आप सभी कोरोना एवं ओमिक्रोन से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करने के साथ ही कोरोना का टीका भी लगवाये।
मण्डल अध्यक्ष अमिला डाक्टर ब्रजेश यादव ने कहाकि आप सभी ठण्ड से बचने के साथ ही कोरोना एवं ओमिक्रोन से बचने के लिए सरकारी अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा लें। अंत में मनोनीत सभासद श्रीमती रानी चौधरी एवं सभासद विनोद भारद्वाज ने लोगों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया इस अवसर विजय प्रताप राजभर, मोतिचन्द ,भानुप्रताप राजभर,लाखी देवी,सुमित्रा आदि उपस्थित रहे।

