अपना जिला

बार बेंच एक दूसरे के पूरक : मधुसूदन त्रिपाठी

(पवन कुमार पाण्डेय)

मधुबन। बार बेंच एक दूसरे के पूरक है दोनों के आपसी सहयोग से ही न्याय प्रक्रिया को उसके सही मुकाम तक पहुंचाया जा सकता है। उक्त बातें बार कौंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी ने तहसील अधिवक्ता संघ 21-22 के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहां । आगे उन्होने कहां कि न्याय की बात तब आती है जब उत्पीडन होता लेकिन न्याय व बेंच के बीच की कडी बनते हुए अधिवक्ता वास्तविक न्याय की कड़ी को आगें बढाता है तथा कानुन व्यवस्था को सही मुकाम देने में अधिवक्ताओ का अहम रोल होता है। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की वह कडी है जो निर्भीक रूप से अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुए समाज व न्याय व्यवस्था के बीच अहम भूमिका अदा करता है। श्री त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं के समस्याओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए इनकी हर समस्या को सरकार तक पहुंचाने की कटिबद्धता जाहिर किया। कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी,  तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया, महेन्द्र गुप्ता, अरूण कुमार त्रिपाठी, पारस यादव ने सम्बोधित करते हुए बार बेंच के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला।
इस दौरान निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद यादव, मंत्री अविनाश कुमार मल्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजय यादव, सहसंयुक्त मंत्री प्रदीप मिश्रा, संयुक्त मंत्री राणा प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष बीरेन्द्र यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अखिलेश पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, अरूण कुमार त्रिपाठी, सतेन्द्र नाथ पाण्डेय, महेन्द्र नाथ गुप्ता, तारिक जमील, शिवानन्द मौर्य, जवाहरलाल पाण्डेय, संतोष पाण्डेय आदि रहें।

इस अवसर पर अखिलेश पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, अरूण कुमार त्रिपाठी,  सतेन्द्र नाथ पाण्डेय, महेन्द्र नाथ गुप्ता, तारिक जमील, शिवानन्द मौर्य, जवाहरलाल पाण्डेय, संतोष पाण्डेय आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *