डीएवी मऊ में शालिनी अनामिका ने वाणिज्य शिक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

मऊ। डीएवी इंटर कॉलेज मऊ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित प्रशिक्षित स्नातक वेतन क्रम में विद्यालय में (09) सहायक अध्यापकों को मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर कार्यभार ग्रहण कराया गया था। आज बुधवार को पुनः चयन बोर्ड से चयनित सहायक अध्यापिका वाणिज्य के पद पर शालिनी अनामिका करकेता प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कराया। उन्होंने शालिनी को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई देते कालेज के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं से शालिनी का परिचय कराया।

