Uncategorized

अपात्रो को आवास दिए जाने की डीएम से शिकायत

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । नगर पंचायत के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुए नगर पंचायत के संवेदनहीनता के चलतें दर्जनों अपात्रो को प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित कर दिये जानें का आरोप लगाया है । तथा कहां कि यह शासन के मंशा के विपरित है । वार्ड नम्बर 10 निवासी दिनेश कुमार ने जिलाधिकारी को दिए पत्रक में कहां है कि नगर पंचायत अधिकारियों के मिलीभगत के चलतें वार्ड नम्बर 6,वार्ड नम्बर 10,वार्ड नंबर 3,वार्ड नम्बर 9 में लगभग दो दर्जन से ऊपर अपात्र व्यक्तियों को आवास दिया गया है । शिकायत कर्ता ने पत्रक के साथ अपात्रो की सूची भी संलग्न किया है ।  इस संबंध में ईओ मुकेश कुमार चौधरी का कहना है सभी स्वीकृत आवास पात्रो को दिए गए है । लेकिन शिकायत कर्ता के आरोप के क्रम में जांच कराते हुए कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *