अन्य जनपदों की तरह मऊ में भी कस्तूरबा गांधी विद्यालय को दिया जाए अवकाश : सावित्री

■ गाज़ीपुर, बनारस, आजमगढ़, बलरामपुर, भदोही आदि जनपदों में कस्तूरबा की छुट्टी घोषित हो गई है लेकिन मऊ जनपद में कस्तूरबा विद्यालय की छुट्टी आखिर कब होगी ?
मऊ। बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत आने वाले परिषदीय और अन्य विद्यालय के लिए शीतकालीन अवकाश 01 जनवरी से 14 जनवरी तक घोषित होने के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी प्राइवेट विद्यालयों को भी कक्षा 10 तक बंद करने का आदेश दे दिया है। ऐसे में कई जनपदों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय को भी बंद करने के लिए वहां के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश दिया गया है। ऐसे में मऊ जनपद में कस्तूरबा गाँधी विद्यालय भी बीएसए के अंतर्गत आते हैं। लेकिन वहाँ के लिए अवकाश का कोई आदेश घोषित नहीं हुआ है। इस मामले में महिला शिक्षक संघ, मऊ की जिलाध्यक्ष सावित्री के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 31 दिसम्बर 2021 को ज्ञापन देकर इस ओर विचार कर अवकाश का आदेश देने के लिए आग्रह किया गया। इसके अलावा फोन पर भी निवेदन किया गया, लेकिन विभाग चुप्पी मारकर बैठा हुआ है। बुधवार को शिक्षक नेत्री सावित्री ने जिलाधिकारी से मोबाइल पर इस समस्या के लिए अनुरोध किया तो मोबाइल उनके पीआरओ ने रिसिव किया और कहा कि आपकी बात जिलाधिकारी तक पंहुचा दी जाएगी।
सावित्री ने कहा कि अन्य जनपद गाज़ीपुर, बनारस, आजमगढ़, बलरामपुर, भदोही आदि जनपदों में कस्तूरबा की छुट्टी घोषित हो गई है लेकिन मऊ जनपद में कस्तूरबा विद्यालय की छुट्टी आखिर कब होगी।
महिला शिक्षक संघ की महामंत्री रिमझिम सिंह, मीडिया प्रभारी निशा मौर्य, उपाध्यक्ष पूनम सिंह उपाध्यक्ष, नेहा गुप्ता ने जिलाधिकारी से इस ओर विचार कर समस्या का समाधान करने को कहा है।

