अपना जिला

ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष ने एमएलसी एके शर्मा से मिल दिव्यांग अभिषेक के लिए लगाई सरकारी नौकरी की गुहार

ऋषिकेश पांडेय, अभिषेक पाण्डेय, एमएलसी एके शर्मा

मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय सहित अन्य सदस्यों द्वारा उत्तर प्रदेश के एमएलसी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व आईएएस एके शर्मा से मिल एक ट्रेन दुर्घटना में दोनों पैर गंवा चुके डुमरांव निवासी अभिषेक पाण्डेय को केंद्र या राज्य में सरकारी नौकरी दिलाने की मांग कर विनम्र अपील किए। इस निवेदन पर एमएलसी एके शर्मा ने कहा अभिषेक मेरे दिमाग में सदैव रहते हैं, मैं जल्द से जल्द प्रयासरत हूं आपके लिए की कोई नौकरी मिल सके। जिससे जीवन यापन का सहारा बन सके और एक सुखी और अच्छा जीवन यापन आत्मसम्मान के साथ व्यतीत कर सके। इस दौरान अभिषेक ने एके शर्मा से कहा सर अगर आप मुझे नौकरी दिला देंगे। तो मैं यहीं समझूंगा मेरा पैर मुझे मिल गया उन्होंने जनपद मऊ के ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय व अन्य सदस्यों का इस प्रयास के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा किया तथा कहा कि आपने हमारे लिए एक प्रयास किए। ये मेरे लिए गर्व का विषय है।और आपका सदैव आभारी रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *