भाजपा के अनुसूचित जाति सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, नेता गदगद

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के बरामदपुर में विशाल अनुसूचित जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। भाजपा के इस कार्यक्रम में पूरे परिसर में अनुसूचित जाति का जनसैलाब देख पार्टी के नेता गदगद थे। नेताओं के पूछने पर भीड़ में जनता ने एक स्वर में स्वीकार किया कि यह देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ईमानदार कार्य का नतीजा है। वक्ताओं ने उमड़े जन सैलाब से उनके सरकार के प्रति कार्यों के बारे में पूछा जिसमें सभी ने एक सुर में स्वीकार किया कि हां इस सरकार का कोई जवाब नहीं।
अनुसूचित सम्मेलन के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लाल जी निर्मल रहे। उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की, इस सम्मेलन में उपस्थित इतना विशाल जनसमूह इस बात का सबूत है की आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिना किसी भेद भाव के हर एक जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यह देश और यहां के अनुसूचित वर्ग डाक्टर भीम राव अंबेडकर,महर्षि बाल्मीकि, ज्योतिबा फुले, संत रविदास आदि की प्रेरणा से आगे बढ़ रहे है।

प्रधानमंत्री मोदी ने डाक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़ी जगहों को विकसित करने के साथ ही तीर्थस्थल का नाम देकर बाबा साहब के साथ ही दलितों का सम्मान बढ़ाने का काम भी किया है। इसके लिए पूरा दलित समाज प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कृतज्ञ है।विशिष्ठ अतिथि तथा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्र राम सरोज ने कहा की अनुसूचित वर्ग का हित और सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही निहित है। भाजपा ने इस समाज के उत्थान के लिए जितना कार्य किया उतना किसी ने नहीं किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा की केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने अनुसूचित वर्ग और अन्य गरीबों को ध्यान में रखते कई योजनाएं चला रखी हैं जिसका लाभ अब सीधे सीधे गरीब और कमजोर तबके को मिल रहा है। भाजपा की सरकार ने अंत्योदय के उत्थान को लेकर कई अति महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतारी हैं। हमारी सरकार का मानना है की जब तक अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार नही मिल जाता तब तक सरकार का लक्ष्य अधूरा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित वर्ग के जिलाध्यक्ष सुब्बाराव भारती ने कहा की पिछली सरकारों ने अनुसूचित वर्ग को मात्र वोट बैंक समझा और हमारे साथ छल किया गया, लेकिन अब मोदी और योगी के नेतृत्व में स्थितियां बदल चुकी है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों को प्राप्त हो रहा है,अब अत्यंत निर्धन दलित भी पक्के घर में रह रहा है।
भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा की भाजपा की सरकार दलितों और गरीबों के हित के लिए दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विनय कुमार ने किया।
इस अवसर पर इंद्रदेव प्रसाद, आनंद चौधरी, छोटू प्रसाद, शिवदेनी साधु, सुधीर सोनकर, पूनम सरोज, त्रिभुवन प्रसाद, मनोज सोनकर, आशीष चौधरी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


