भाजपा की जन विश्वास यात्रा से करवट ले रही यूपी की राजनीति, फूल बरसा कर जनता कर रही स्वागत

● जन विश्वास यात्रा में उमड़ रही जनता, 03 जनवरी को यात्रा का समापन
विजय कुमार गुप्ता
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की सियासत की लड़ाई अब भीड़ पर फोकस हो गया है। भीड़ से माहौल का मीटर नापा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर भीड़ की तस्वीरों को देखकर भीड़ का गुणा गणित लगाया जा रहा है। विपक्ष के यात्रा और सभाओं को टक्कर देने के लिए भाजपा ने 19 दिसंबर से जन विश्वास यात्रा शुरू की। जो भाजपा के 6 क्षेत्रों में जारी है। जिसका समापन 3 जनवरी को होने वाला है।
संगठन की तैयारी जबरदस्त होने से मौसम भी खलल डालकर यात्रा की राह रोक नहीं पाई
ये क्षेत्र हैं- काशी, गोरखपुर, ब्रज, पश्चिम, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड। इन क्षेत्रों में निकल रही जन विश्वास यात्रा में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अलावा केन्द्रीय मंत्री व पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।
जन विश्वास यात्रा की खास बात ये है कि इसमें जुटाई गई भीड़ नहीं, बल्कि खुद जनता शामिल होती है।
इस यात्रा में माला, मंच, माइक नहीं योगी सरकार का मैजिक दिखाई देता है। जनता खुद घरों से यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रही है
सोशल मीडिया पर भाजपा की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, भाजपा यूपी के 6 छोरों पर एक साथ सक्रिय है।
जगह-जगह यात्रा को लाइव और उसकी तस्वीरों को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। इन तस्वीरों को देखकर विपक्षियों के खेमे में खलमली मची हुई है।
गांव, कूचे, नुक्कड़ों से गुजरने वाली इस यात्रा में रोड शो, रैली, जन सभा का आयोजन हो रहा है। भाजपा के बड़े नेता धुंआधार बैटिंग कर रहे हैं।
नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ खुद पूरब से लेकर पश्चिम तक, दिन रात, लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं।
उनकी सभाओं में उमड़ने वाली जनता खुद भाजपा का प्रचार कर रही है। रैली में लाभार्थी भी बड़ी संख्या में भाजपा के लिए
माहौल बना रहे हैं। गेहूं-चावल के साथ दाल, नमक, तेल मिलने के बाद गरीबों के मन में भाजपा के प्रति विश्वास कम नहीं हुआ है।