शक्ति सिंह के प्रयास से मऊ में शिक्षा विभाग की लाइब्रेरी का शुभारंभ जल्द
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा भाजयुमो पश्चिम बंगाल के प्रभारी शक्ति सिंह के प्रयासों के बाद मऊ में शिक्षा विभाग की लाइब्रेरी का शुभारंभ हो रहा है। ये जानकारी उन्होंने ने खुद दी है।

मऊ पूर्वांचल का एक जिला जो मेरी जन्मभूमि भी है बौद्धिक रूप से काफी समृद्ध पर कुछ अपराधियों की नजर इस जिले को लग गयी, युवा इनके सबसे पहले शिकार बने। किताबों और कलम की जगह गोली और बंदूक की बात होने लगी। क्षेत्र में अपराध और अपराधियों का बोल-बाला हो गया शायद ही कोई ऐसा हो जिसको इस आपराधिक मानसिकता ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित ना किया हो व्यापारियो से वसूली होने लगी जिससे रोजी-रोजगार प्रभावित हुआ, बुनकरी और बुनकर बर्बादी के कगार पर आ खड़े हो गए, 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। संगठित अपराध और अपराधियों का खात्मा सरकार का प्राथमिक उद्देश्य था अपराधी जेल में डाले गए,इनकाउंटर हुए पर सामाजिक मानसिकता का बदलाव बाकी है जो शिक्षा केंद्रों,पुस्तकालयों आदि से किया जा सकता है।
मेरे प्रथम आगमन पर मऊ के लोगों ने मुझे सर पर बिठा लिया मेरे स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए मैने वादा किया था कि मऊ को पुस्तकालय,जॉब फेयर जैसे चीजों की आवश्यकता है मुझे पता चला कि करोड़ो रूपये की लागत से बना शिक्षा विभाग का पुस्तकालय बंद पड़ा है मैंने प्रयास शुरू किए शिक्षा निदेशक, DIOS, DC सहित सचिवालय तक कई दौर की वार्तायें हुई पर नतीजा नहीं निकल सका अंततः जिला अधिकारी महोदय से बातचीत के बाद रास्ता निकाल लिया गया ज़िलाधिकारी महोदय ने पुस्तकालय खोलने के लिए आदेश कर दिया है। बहुत जल्द ही हम पुस्तकालय में बैठकर पढ़ सकेंगे इस नए साल में ये आने वाले समय मे मऊ के विकसित और समृद्ध होने की आहट है मऊ में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नही है, जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी, DIOS, DC सहित सभी को सहयोग के लिए हृदय से आभार।


