शोक संदेश

मऊ के बीएसए की माता का निधन

प्राथमिक विद्यालय रकौली, मऊ

मऊ। जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह की माता जी का रविवार को स्वर्गवास हो गया। उनके निधन की सूचना पर बेसिक कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी सहित जनपद के अध्यापकों एवं शैक्षणिक कार्य में लगे अन्य कर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। निधन की सूचना पर सोमवार को प्राथमिक विद्यालय रकौली के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने विद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा के संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में सतीश सिंह ने कहा कि ईश्वर गतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस कष्ट को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *