पू्र्व सांसद नीलम सोनकर के पति राजेन्द्र सोनकर को सिक्किम में मिला बेस्ट टास्कफोर्स एवार्ड

आजमगढ़ जनपद के लालगंज लोकसभा की पू्र्व सांसद व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नीलम सोनकर के पति राजेन्द्र सोनकर को सिक्किम में अनुकरणीय कार्य करने के लिए डिफेंस सेक्रेट्री डा. अजय कुमार सिंह के द्वारा बेस्ट टास्कफोर्स एवार्ड के द्वारा सम्मानित किया गया है। श्रीमती सोनकर के पति सिक्किम कमांडर 764 BRO के पद पर तैनात हैं।
उनको यह सम्मान मिलने पर पूर्व सांसद नीलम सोनकर व उनके पति राजेन्द्र सोनकर को फोन पर लगातार बधाइयां मिल रही है।
