समाजवादी गुंडे नहीं रोक पाएंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग : अनिल चौधरी

● अशिक्षा और आठ-आठ बच्चे पैदा करने की प्रवृत्ति के कारण देश में जनसंख्या का असंतुलित और अनियंत्रित विस्फोट हो रहा है
मऊ। कुछ लोग जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कानून की मांग को लेकर बौखलाए हुए हैं और वह संगठन के मिशन को फेल करने के लिए तरह तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। वे चाहते हैं कि किसी रूप में यह कानून ना लागू हो ताकि उनका रोजी-रोटी चलता रहे। उक्त उद्गार जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के हैं। वे शुक्रवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन रथ के मऊ आगमन पर पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडा और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के इशारे पर उनके दर्जनों साथियों ने गाजीपुर में कल हमला कर कर संगठन के मंसूबों को कमजोर करने की कोशिश किया लेकिन उन गुंडों को यह नहीं पता है कि संगठन अपने जिस मिशन पर निकला है उसके लिए मरते दम तक लड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या है। इस जनसंख्या विस्फोट से कोई व्यक्ति ठीक से जी नहीं पा रहा है, इसलिए इस कानून को लागू करने के लिए जन जन की सहयोग की आवश्यकता है। कहा कि अशिक्षा और आठ-आठ बच्चे पैदा करने की प्रवृत्ति के कारण देश में जनसंख्या का असंतुलित और अनियंत्रित विस्फोट हो रहा है। जिससे देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण बढ़ रहा है।

श्री चौधरी ने कहा कि भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में हमारा भूभाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 % है और जल भी विश्व का मात्र 4% है। यही कारण है कि सरकार के तमाम उपायों के बावजूद भी देश में बेरोजगारी और गरीबी की समस्या बढ़ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि जनसंख्या असंतुलन की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से एक कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना अति आवश्यक है।
संगठन के नवीन त्यागी, पवन त्यागी और मनोज गोस्वामी ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन अपने उत्तर प्रदेश जनसंख्या अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के 66 जिलों में रथयात्रा निकालकर जिले-जिले सभा करके लोगों को एकजुट कर रहा है। 28 दिसम्बर को अयोध्या में प्रस्तावित समापन सभा सहित प्रदेश की बड़ी सभाओं में संगठन के मुख्य संरक्षक इन्द्रेश कुमार सहित देश व प्रदेश के अनेक महत्वपूर्ण लोग भी भाग लेंगे।

इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र धामा, सुनील शर्मा, सुधीर शर्मा, योगेन्द्र सिंह अरोड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेश तोमर, रविन्द्र गुर्जर, विनोद भाटी, रामबाबू धामा, दिनेश चौहान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गब्बर चौहान और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नीलकंठ आदि मौजूद रहे।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन रथ के मऊ पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता विवेक सिंह के नेतृत्व में अभिषेक कुमार सिंह, सुनील दूबे सोनू, उत्तम सिंह, हिमांशु पांडेय, शादाब जहीर, हारी शकील, छवि सिंह, वीरेंद्र यादव, विवेक बिक्कू, राहुल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और भारत मां की जय, वंदे मातरम का नारा लगाया। रथ मऊ से नरई बांध, आजमगढ़ मोड़, मुंशीपुरा, मिर्जाहादीपुरा, मुहम्मदबाद होते हुए आजमगढ़ गया।



