मिसाल-ए-मऊ

नरसिंह माली के शव को हिन्दू-मुस्लिम ने दिया कंधा, पेश की एकता की मिसाल

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। हिंदू मुस्लिम एकता एवं भाईचारा का मिसाल पेश करते हुए गुरुवार को कस्बे के मुहल्ले सैयदवाड़ा निवासी 80 वर्षीय नरसिंह राम माली की मृत्यु हो जाने के पश्चात दोनों समुदाय के लोगों ने उन्हें कंधा देकर मय गाजे-बाजे के साथ तमसा नदी स्थित श्मशान घाट पहुंचाया। मुहल्ले के संभ्रांत नागरिक एवं अन्य लोग भी उनकी शव यात्रा में शामिल हो गए।
बताया जाता है कि नगर के किसी भी मुहल्ले के किसी भी घर में सांस्कृतिक, मांगलिक एवं अन्य कार्यक्रमों में इनके यहां से फूल,माला, गजरा एवं अन्य सामान पहुंचता था तथा बड़े ही लगन के साथ यह सभी के सुख दुख में शरीक होते थे। आज उनकी शव यात्रा में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों के कंधा देने एवं साथ साथ शमसान घाट तक चलने से एक बार फिर मुहम्मदाबाद गोहना नगर की हिंदू मुस्लिम एकता,भाईचारा की मिसाल कायम किया है।
शव यात्रा में शामिल होने वालों में उनके पुत्र विनोद कुमार सैनी समेत दीपक डायमंड, अली इमदाद जैदी, अनिल बर्नवाल, शाहिद अजहर, बबलू सिद्दीकी, आदिल, फिरोज अहमद, रईस अहमद,अभिषेक वर्मा,सूरज कुमार आदि मोहल्ले वासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *