अपना जिला

जिले में चल रहे ‘फलस बीमा योजना सप्ताह’ का लाभ उठाएं किसान


भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी मौके के अवसर पर उ.प्र.सरकार 01 दिसम्बर,2021 से 07 दिसम्बर,2021 तक प्रधानमंत्री फलस बीमा योजना सप्ताह मनाने का फैसला किया है।

जिले में चल रहे फलस बीमा योजना सप्ताह का लाभ उठाएं किसान

उ.प्र. सरकार ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलब्ध में इस कार्यक्रम को आयोजित करने का फैसला लिया है। जिसके अन्तर्गत 1 दिसंबर को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को विधायक मुहंदाबाद गोहना श्रीराम सोनकर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया था।

यह वाहन पूरे जिले में 31 दिसंबर तक जिले में जगह-जगह जाकर लोगों को फसल बीमा के लाभ के बारें में अवगत करायेगी। इसी अवसर पर विधायक सोनकर ने लोगों से अपील कि की अधिक से अधिक किसान इस योजना से जुडकर इससे लाभान्वित हो।

Farmers take advantage of the ongoing fruit insurance scheme week in the district

जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि 01 दिसम्बर से 07 दिसम्बर,2021 तक फसल बीमा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में किसानों को जागरूक कर इसके लाभ के प्रति प्रेरित करेगा।

किसान अपनी फसल बीमा तथा ऋणी किसान बैक के माध्यम से तथा गैर ऋणी किसान कामन सर्विस सेन्टर के माध्यम से अपनी फसल का बीमा करा सकते है।
उक्त अवसर पर जिला अर्थ एवं सख्या अधिकारी, वरिष्ट कृषि अधिकारी, कैलाश राम, प्रदीप त्रिपाठी, अभिषेक यादव, शकलदीप एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *