अपना जिला

मऊ के छात्रों को मिली 9 करोड़ 64 लाख रुपये से ज्यादा की छात्रवृत्ति

मऊ समेत प्रदेश के 1217631 मेधावी छात्र छत्राओं को 458.66 करोड़ की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन हस्तांतरण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से किया गया।

9 crore 64 lakh scholarship to the students of Mau

इस मौके पर प्रदेश के सभी जनपद एनआईसी के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे। वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत पूर्व दशम एवं दशमोत्तर के छात्र छात्राओं को  छात्रवृत्ति के ऑनलाइन हस्तांतरण के मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों से एनआईसी के माध्यम से जुड़कर विभिन्न जनपदों के विद्यार्थियों से संवाद भी किया।

9 crore 64 lakh scholarship to the students of Mau

इस दौरान मऊ जनपद के छात्र छात्राओं ने भी एनआईसी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना।
   इसी क्रम में जनपद मऊ के 27891 छात्र छात्राओं को  96498891.00 रुपये की छात्रवृत्ति की धनराशि का ऑनलाइन विद्यार्थियों के खाते में हस्तांतरित किया गया। एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। जनपद मऊ में पूर्वदशम (कक्षा 09 एवं 10) के 10634 विद्यार्थियों के खाते में 22487700.00 रुपए ,दशमोत्तर (कक्षा 11 एवं 12)  के 10776 विद्यार्थियों के खाते में 27867853.00 एवं डिग्री/डिप्लोमा के 6481 विद्यार्थियों को 46143338.00 की धनराशि उनके खाते में अंतरित की गई ।


उक्त अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर वर्मा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

9 crore 64 lakh scholarship to the students of Mau

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *