मऊ के डीएम अमित सिंह बंसल का तबादला निरस्त, मऊ के डीएम बने रहेंगे

लखनऊ। यूपी में 15 IAS अफसरों के तबादले में फेरबदल हुआ है। कुछ का तबादला रोका गया तो कुछ का तबादला किया गया। मऊ जनपद के लिए तबादला किए गये अमेठी के डीएम अरुण कुमार डीएम अमेठी बने रहेंगे, वहीं डीएम मऊ अमित सिंह बंसल का भी तबादला को निरस्त कर उन्हें मऊ का जिलाधिकारी बने रहने का शासन ने आदेश दिया है।
वहीं प्रतीक्षारत किए गए अफसरों को मिली तैनाती, जिसमें
अनुज झा निदेशक पंचायती राज बने, आंद्रा वामसी एमडी कौशल विकास मिशन कुणाल सिल्कू एमडी पीसीबीएफ बने,
वीके सिंह ग्राम विकास आयुक्त बने, उज्जवल कुमार विशेष सचिव आईटी बने, अरविंद चौरसिया विशेष सचिव आवास बने, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी विशेष सचिव PWD, देवेंद्र पांडेय APC शाखा में भेजे गए। शेषमणि पांडेय विशेष सचिव हथकरघा, ए दिनेश कुमार विशेष सचिव नगर विकास, प्रशांत कुमार विशेष सचिव लघु उद्योग विभाग,अभिषेक सिंह विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा, ऋषिरेंद्र कुमार को विशेष सचिव कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

