अपना जिला

भाजपा में ही पिछड़ा वर्ग का उत्थान : विनोद यादव

मऊ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समस्त पिछड़ा वर्ग का एक जुट होने का आह्वान किया तथा कहा की उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के लोग अब जाग चुके हैं। पिछड़ा वर्ग अब ये जान चुका है की उसका हित भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग किसी विशेष पार्टी या परिवार की जागीर नहीं है की उसका बस वोट मात्र समझ कर दोहन किया जाय।
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा कमजोर और शोषित वर्ग के हितों की रक्षा की है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के महत्वपूर्ण पदों पर बैठाकर पिछड़ों का मान बढ़ाया है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री भी पिछड़े वर्ग से ही आते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जितना अधिक पिछड़ों का समायोजन और सम्मान हुआ है उतना किसी और ने नहीं किया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तमाम ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे कमजोर वर्गों का कल्याण किया जा सके। हमारे वर्ग से आने वाले करोड़ों लोगों ने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ उठाया है।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की सहायता से दुबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने तथा संचालन जिला महामंत्री अश्वनी यादव ने किया।
इस अवसर पर सुरेश राजभर
कौसल चौहान, विनोद गुप्ता, संतोष विश्कर्मा, अनिल चौहान, मितरंजन राजभर,विनय जायसवाल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

                                        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *