अपना जिला

महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़खानी का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

घोसी/मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने भिखारीपुर निवासनी एक महिला की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध छेड़खानी, अनुचित व्यवहार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार भिखारीपुर निवासनी पूनम देवी ने आरोप लगाया कि 17अक्टूबर की सुबह जब वह खेत से कार्य कर वापस लौट रही थी, रास्ते में गांव का बृजेश चौहान पुत्र चंद्रदेव छेड़छाड़ के साथ अनुचित शब्दों का प्रयोग करने लगा।आये दिन परेशान कराते रहता हैं।आरोप लगाया कि इसके कुछ दिन पूर्व जब वह शाम को बाहर गयी थी तो रास्ते मे बृजेश चौहान ने पकड़ कर जबर्दस्ती छेड़खानी करने लगा।शोर मचाने पर तुम्हारे पति को फाड़कर फेक दूँगा,कहते हुए भाग गया।इसकी सूचना पुलिस को दिया था।कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *