अपना जिला

भाजपा से 24 लोग टिकट मांग रहे थे जिसमें से 16 मोख्तार के लिए वोट मांग रहे थे : ओमप्रकाश राजभर

● सरकार के पास हिम्मत है तो जारी करे अपराधियों की सूची

मऊ। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों पूरे फार्म में हैं सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उनके अल्फाज में और गर्मी आ गई है। इन दिनों वे मऊ के हलधरपुर में 27 अक्टूबर को सुभासपा के 19 वां स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाली महापंचायत रैली को लेकर पूरी तैयारी में जोश खरोश से लगे हैं। वे यूपी चुनाव को लेकर भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत 2022 के विधानसभा चुनाव पर सुभासपा के सहयोग से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। शनिवार को वे कार्यकर्ताओं से मिलने व रैली स्थल की तैयारी देखने मऊ आए थे। मऊ में पत्रकारों से वार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने मऊ के सदर विधायक मोख्तार अंसारी को लेकर कहा कि सिर्फ मोख्तार अंसारी या अतीक अहमद मुसलमान होने के नाते अपराधी हैं। सरकार के पास हिम्मत हो तो माफियाओं की सूची जारी करें। कौन अपराधी नबर एक पर है पता चल जाएगा।
कहा कि अहिर, कोईरी, भर, चमार, मुसलमान के यहां बुलडोजर चलेगा, लेकिन बृजेश सिंह व अभय मिश्रा के यहां बुलडोजर नहीं चलेगा।

क्या सरकार बता सकती है कि मोख्तार व अतीक अपराधी हैं तो बृजेश सिंह क्या साधू हैं। कहा कि सभी भाजपा से निजात चाहते हैं, प्रियंका गांधी का प्रतिज्ञा यात्रा सिर्फ ड्रामा है। हर जगह सरकार में अपराधी को बचाया जाता है। इस सरकार में वाशिंग मशीन लगा है इधर से अपराधी डालिए उधर से अपराधी स्वच्छ होकर निकलेगा। क्या वे मोख्तार अंसारी को चुनाव लड़ाएंगें इस पर उन्होंने कहा, नही मैं नहीं लड़ाऊंगा। मोख्तार कनेक्शन पर दो टूक कहा मोख्तार को जनता पंसद करती है तब मोख्तार जीतते हैं। भाजपा के लोग हमसे पूछे हम गवाह हैं, हम बताएंगे मोख्तार कैसे जीतते हैं। भाजपा के लोग क्या बतियांगे। भाजपा के ही लोग मोख्तार को जिताते हैं, भाजपा के 24 लोग टिकट मांग रहे थे जिसमें से 16 मोख्तार के लिए वोट मांगते हैं।

उन्होंने समाजवादी पार्टी से गठबंधन की बात कहते हुए कहा कि 27 अक्टूबर को मऊ के महापंचायत में आगामी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव सहित 12 दलों के साथ गठबंधन की घोषणा करेंगे। कहा कि महापंचायत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आएंगे और हमारे मोर्चे के सभी साथी रहेंगे। यहीं जनता के बीच महापंचायत होगी। हमारे साथ 11 दल थे अब 12 हो गए हैं। ओवैसी आ रहे हैं या नहीं इस पर वे सवाल टाल गये। कहा कि शिवपाल यादव रथ के लेकर निकल दिए है 27 अक्टूबर तक इंतजार कीजिये। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मऊ में दो हेलीकॉप्टर उतरेगा। उनके इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि दूसरे हेलिकाप्टर से कौन आ सकता है। कहा कि दो हेलीकॉप्टर में कितने लोंग आएंगे आप सोच सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *