अखिल भारत वर्षीय गोड महासभा का आश्वासन के बाद धरना समाप्त

मऊ। अखिल भारत वर्षीय गोड महासभा के तत्वावधान मे जिला कलेक्ट्रेट परिसर मे चल रही धरना को सोमवार की देर रात्रि मे अपर जिलाधिकारी, सीटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, कोतवाल डीके श्रीवास्तव के आश्वासन पर महासभा ने खत्म कर दिया। वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी, सीटी मजिस्ट्रेट, सदर उपजिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासनिक अधिकारी तथा समस्त तहसीलदार गण एवं अखिल भारत वर्षीय गोड महासभा के पदाधिकारियों के बीच बैठ कर शासनादेश एवं गोड जाति के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं का 20 अक्टूबर को हल निकाल लिया जायेगा। एक सप्ताह के अन्दर गोड जाति का अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र बनने लगेगा। वहीं अखिल भारत वर्षीय गोड महासभा के जिलाध्यक्ष फौजी किशन लाल गोड, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुंवर गोड, रमाकांत गोड महामंत्री एडवोकेट केदारनाथ गोड आदि नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों का सम्मान करते हुए आज धरना खत्म किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों दी गई अवधि में जाति प्रमाण पत्र नहीं बना तो दिनांक 25 अक्टूबर दिन सोमवार से धरना, प्रदर्शन, चक्का जाम किया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।


