अपना जिला

पिस्टल के साथ युवक धराया

कोपागंज/ मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के भात कोल मोड़ पर रविवार की साय पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक देखकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने जब युवक की तलाशी लिया तो उसके कमर रखी गई एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला। जिसके बाद पुलिस ने युवक को कस्टडी में ले लिया थानाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि पिस्टल के साथ पकड़ा गया युवक धर्मेंद्र यादव पुत्र सुभाष यादव आजमगढ़ के मुबारकपुर हैबतपुर का रहने वाला है । बताया कि पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *