अपना जिला

BJP किसान चौपाल में 21 किसानों सम्मान

◆ गोपेश्वर त्रिपाठी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र ने कहा कृषि बिल किसानों के हित में

रणवीरपुर/मऊ। ग्राम किसान चौपाल का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह के नेतृत्व में रणवीरपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कृषि बिल का समर्थन करते हुए कहा कि किसान बिल से किसानों का हित हो रहा है बिल के माध्यम से किसान अपनी उपज तय मंडी से बाहर जहाँ किसान को अधिक मूल्य मिले बेच सकता है जो पहले सम्भव नही था। एग्रीमेन्ट खेती से उनकी तय निश्चित मूल्य प्राप्त होगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रति सरकार कृतगम्भीर है भाजपा सरकार में न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा है, वही किसानों को योगी सरकार ने गन्ना भुगतान जो प्रति कुंतल मूल्य 415 था बढ़ाकर 450 रुपया प्रति कुंतल कर दिया गया है जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है।

भाजपा क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर एवम सभी मोर्चा के प्रभारी बजरंगी सिंह बज्जू ने कहा कि किसानों के हित में टोल फ्री नंबर 1070 लांच किया है जिस पर वारिश से हुए नुकसान की सूचना देंने पर सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति देने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा यादवेंद्र सिंह मंटू ने कहा कि किसानों आय दोगुनी करने के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्रीय मंत्री अंजनी सिंह सोनू ने कहा प्रधानमंत्री जी के किसान सम्मान निधि योजना से जहाँ किसानों को सम्मान मिला है वही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।

स्वागत वक्तव्य किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि 31 अक्टूबर तक गांव-गांव स्तर पर किसान मोर्चा ग्राम किसान चौपाल के माध्यम से किसानों के बीच रहेगी। किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनकी हर समस्या का निवारण करेगी। मोदी एवं योगी सरकार किसानों के हित मे सदैव लाभ पहुंचाने का कार्य किया है, इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान ट्रेक्टर सब्सिडी योजना 2021 की शुरुआत की गई है इस योजना के तहत किसानों को श्रेणी के हिसाब से ट्रैक्टर खरीदने के लिए 20% से 50% की सब्सिडी मुहैया कराए जाएगी। इसके लिए किसान ऑनलाइन एवम ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। 21किसानों को कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया जिससे प्रमुख रूप से आश नारायण सिंह, रंजीत सिंह, रामचीज, सुरेश, धर्मेंद्र सिंह थे।


कार्यक्रम को किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद सिंह नन्हे एवम लाल जी यादव ने संबोधित कर किसानों का उत्साह बढ़ाया। धन्यवाद देते हुए जिला कार्य समिति के सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा 2022 में किसान, गरीब,मजदूर के बल पर सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को आगे बढ़ाते हुए सरकार बनाएगी।संचालन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष परदहा यशपाल सिंह ने किया।चौपाल में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भगत सिंह, आनंद सिंह, राजू पांडेय, राम सिंह, अमित गुप्ता, मनीष सिंह,रामनारायण सिंह,मदनमोहन सिंह, सुरेंद्र नाथ, राजकुमार साहनी, भानु प्रताप सिंह, सचिदानंद सिंह, अनिल सिंह, बबलू, सत्येंद्र, हरेंद्र राजभर, अरविंद सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *