शोक संदेश

अर्बन बैंक के चेयरमैन व भाजपा नेता अरविंद सिंह के युवा पुत्र का निधन

मऊ। अर्बन बैंक के चेयरमैन व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह का युवा पुत्र मयंक सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। मयंक के निधन का समाचार सुनते ही लोग शोक में डूब गये। फूड प्वाइजनिंग होने के कारण मयंक की तबीयत खराब हो गई उसे तुरन्त नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज के दौरान निधन हो गया। तबियत खराब का समाचार सुनकर पिता अरविंद सिंह भी वहां पहुंच गए लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे सब हार गये। अरविंद सिंह के इकलौते पुत्र मयंक के निधन का दुखद समाचार मिलते ही जो सुना स्तब्ध हो गया। सभी सोशल मीडिया पर शोक संवेदना व्यक्त कर मृत आत्मा की शांति और इस दुख की घड़ी में परिवार को साहस प्रदान करने की कामना करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *